संदेश

जुलाई, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

महाकाल की नगरी में पकड़ा गया विकास कानूनी पचड़े में तारीख पे तारीख लेगा या गिरेगी पुलिस एनकाउंटर में लाश

#विकास_दुबे।                                                                   पूरे देश में चौबेपुर कांड के कारण चर्चा में आया कुख्यात बदमाश विकास दुबे आखिरकार महाकाल की नगरी उज्जैन में मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा पकड़ा गया जिस तरीके से मध्य प्रदेश पुलिस ने विकास दुबे को पकड़ा है उससे इतना तो तय है कि इसने यहां पर अपने आप को समर्पण करके अपने अन्य साथियों की तरह होने वाले पुलिस  इनकाउंटर से पूरी तरह से अपने आप को सुरक्षित करने की कोशिश की गई है कानपुर से लखनऊ फरीदाबाद सहारनपुर जैसी लोकेशन अपडेट करते हुए कैसे कुख्यात बदमाश महाकाल की नगरी में पहुंच कर अपने आप को पुलिस के हवाले करता है यह पूरी कहानी फिल्मी लगती है इस तरह से एक शहर से दूसरे शहर लगभग एक सैकड़ा पुलिस टीमों की आंख में धूल झोंक कर यह 5 लाख का इनामी बदमाश हजारों किलोमीटर की यात्रा करके देश के विभिन्न हिस्सों में घूमता रहा लेकिन देश के मजबूत खुफिया नेटवर्क क...