शेयर बाजार का चूहा-बिल्ली खेल
शेयर बाजार का चूहा-बिल्ली खेल शेयर बाजार की दुनिया भी अजब-गजब है। यहां FII (फॉरेन इन्वेस्टमेंट फंड) और DII (डोमेस्टिक इन्वेस्टमेंट फंड) का खेल ऐसा लगता है मानो कोई चूहा और बिल्ली की पुरानी कहानी सुन रहा हो। बस फर्क इतना है कि यहां चूहा-बिल्ली का यह खेल करोड़ों के आंकड़ों में चलता है, और बेचारे छोटे निवेशक को अंत में "मूंगफली" मिलती है। सुरक्षित निवेशक का डर बेचारे छोटे निवेशक हर सुबह सोचते हैं कि आज "लक्ष्मीजी" का आशीर्वाद मिलेगा। लेकिन बाजार खुलते ही खबर आती है—"FII ने फिर से बिकवाली शुरू कर दी!" यह सुनते ही छोटे निवेशक का दिल तेजी से धड़कने लगता है, जैसे कोई स्कूल का बच्चा गणित की परीक्षा में बिना तैयारी के पहुंच गया हो। DII की भूमिका अब आते हैं DII, जिन्हें 'देशभक्त' समझा जाता है। ये बेचारे हर रोज़ FII द्वारा फेंकी हुई गेंदों को कैच करते रहते हैं। जैसे ही FII बाजार में बिकवाली करते हैं, DII सोचते हैं, "चलो, मौका है देशभक्ति दिखाने का!" लेकिन असल में ये भी वही खेल का हिस्सा होते हैं। छोटे निवेशक का संघर्ष छ...