वर्ल्ड कप के मैच देखकर जोश में आए विधायक जी चलाया बल्ला
क्रिकेट का जुनून लोगों के सर पर चढ़कर बोल रहा है वर्तमान समय में इंग्लैंड में विश्व में लोकप्रिय खेल क्रिकेट का महाकुंभ विश्वकप चल रहा है जिसे देखने के लिए कई गुना अधिक कीमत का टिकट लेकर दर्शक इंग्लैंड के स्टेडियम पहुंच रहे हैं वही आम से लेकर खास दर्शक जो अपने अपने तरीके से इस खेल का इंजॉय करते हुए इस खेल को दीवानगी की हद तक चाहते हैं उनकी इस चाहत एवं लोकप्रियता को भुनाने के लिए बड़ी बड़ी कंपनियां से लेकर छोटे छोटे दुकानदार उद्योगपति क्रिकेट को बीच में रखकर अपने व्यापार कंपनी को बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है वही बात करें देश के राजनेताओं की वह भी इस खेल के लोकप्रियता को भुनाने के लिए पीछे नहीं है वह पूरी नजर रखे हुए हैं वर्ल्डकप से लेकर छोटे आयोजनों पर जिससे अधिक से अधिक लोगों में क्रिकेट के माध्यम से अपनी लोकप्रियता को बनाया जा सके अभी हाल ही में इंदौर के विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के बड़े लीडर के पुत्र द्वारा क्रिकेट के बल्ले से निगम कर्मचारी की सार्वजनिक स्थल पर विभिन्न प्रकार के क्रिकेट के शॉट खेलकर पिटाई की ...