गुरुवार, 10 अक्टूबर 2019

अखिलेश यादव जी द्वारा देश की सबसे बड़ी बरुआसागर की अदरक अरबी मंडी का जाना हाल एवं छात्र को दी शुभकामनाएं


आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव द्वारा बुंदेलखंड की झांसी मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर स्थित बरुआसागर नगर  यहां पर  पूरे देश  की अदरक अरबी की सबसे बड़ी मंडी है  यहां अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में स्थापित एवं  व्यवस्थित कराए जाने वाले कार्यों को देखा आपको बता दें कि अखिलेश सरकार में पूरे बुंदेलखंड में अनेक मंडिया बनाई गई थी एवं जिन मंडियों में संसाधनों की कमी थी उन्हें पूर्ण रूप से संसाधन उपलब्ध कराए गए एवं व्यवस्थित तरीके से मंडियों को स्थापित किया गया था पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी द्वारा बरुआसागर स्थित मंडी से पूरे देश भर में भेजने वाले फलों सब्जियों के विषय में जानकारी ली स्थानीय लोगों के साथ व्यापारियों माननीय अखिलेश यादव जी को अवगत कराया  कि  एक दशक से अधिक  से बुंदेलखंड में सूखा एवं प्राकृतिक असंतुलन से किसानों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है उसी के दुष्परिणाम स्वरूप बरुआसागर की यह मंडी जो पूरे साल आबाद रहती थी एवं सैकड़ों ट्रकों से माल देश की बड़ी बड़ी मंडियों में पहुंचाया जाता था वह अब सीमित हो गया है इस विश्व स्तरीय मंडी से व्यापारियों के साथ अनेक बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध होता था किसानों के बर्बाद होने से अब मजदूर भी पूरी तरह से काम के अभाव में भुखमरी की कगार पर है प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी द्वारा किसानों मजदूरों एवं व्यापारियों  की समस्याओं को जानकर किसानों एवं व्यापारियों की वर्तमान हालात पर दुख प्रकट किया बरुआसागर प्रवास के दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी नगर के मेधावी छात्र जिन्हें पूर्व में लखनऊ में मुख्यमंत्री काल के दौरान सम्मानित किया था एवं लखनऊ से झांसी की हेलीकॉप्टर द्वारा यात्रा करा कर नगर के सम्मान को रखा था उनके आवास पर रुक कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की पूर्व मुख्यमंत्री के नगर आगमन पर अनेक लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया🙏✍✍🔊

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आपका धन्यवाद आपने हमारे ब्लॉग पर टिप्पणी की

विश्व की कुछ घटनाएं जो कि कुछ लोगों को पहले से ही पता चल जाती हैं जिनमे रूस में आया भूकंप भी

पूर्वानुमान, सपने और आध्यात्मिक दृष्टिकोण: एक सिमुलेटेड विश्व का रहस्य ...